जिला पुलिस थाना रामनगर की टीम द्वारा दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यमुना विहार कॉलोनी करनाल में प्लॉटो पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था।
इस संबंध में शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र पालाराम की शिकायत के आधार पर अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में दो आरोपी… रमेश पुत्र रघुनाथ निवासी रामनगर करनाल,व विशाल वालिया पुत्र अमरजीत सिंह निवासी करनाल को प्रेम नगर करनाल से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने दिनांक 16 नवंबर 2025 को यमुना विहार कॉलोनी करनाल प्लॉटो पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था। जांच में खुलासा हुआ आरोपी रमेश पुत्र रघुनाथ के खिलाफ पहले उक्त मामले के अलावा विभिन्न अपराधों के तहत 6,मामले दर्ज दर्ज हैं ।