पार्टी द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़”के नारे के तहत दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही महा रैली में शामिल होने के लिए करनाल से सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ रवाना हुए। इस रैली के लिए करनाल शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैद्य और लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने नेतृत्व किया।

कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शहरी अध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैद्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए वोट चोरी की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और कर्मचारी सभी भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित यह महा रैली जनता की आवाज बनेगी और सत्ता परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत संदेश देगी। लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें।
इस अवसर पर शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैद्य, लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के अलावा पंकज गाबा, तेजी मान, पी.एस. लाडी संधू, नितिन मल्होत्रा, सचिन बुढ़नपुर, ललित आहूजा, अनहद प्रताप, सोमिल संधू, सिकंदर संधू, पंकज पाल, पृथ्वी भाट, शेर सिंह डबरी, सुरेश काछवा, साहिल गौतम, नवनीत रंधावा, मैडम शारदा, बिंदर पोसवाल, संजय मैहला, रामफल कमालपुर, विकास संधू, संदीप महाजन, राहुल गुप्ता, कपिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।